रुद्रपुर, फरवरी 10 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज से हरियाणा भेजा गया 420 कुंतल चावल डिलीवरी से पहले ही गायब हो गया। मामले में कंपनी स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वार्ड 10 निवासी अमित कुमार मित्तल पुत्र शिव कुमार मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी फर्म एमबी एग्रो मिल ने ब्रोकर के माध्यम से 420 कुंतल चावल बेचा था। इसकी कीमत 9.39 लाख रुपये थी। माल के ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी ब्रोकर की थी। पांच फरवरी को ट्रांसपोर्टर के माध्यम से 656 बैग चावल ट्रक में लोड कर हरियाणा के समालखा भेजा गया, लेकिन माल वहां नहीं पहुंचा। आरोप है कि संबंधित लोगों ने साजिश कर चावल हड़प लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...