बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता शहर के मोहल्ला केवटरा निवासी जुबैर अहमद पुत्र कदीर अहमद ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि जरैली कोठी मोहल्ला में उसका रेस्टोरेंट खुला है। वहां सिल्वर कलर की ट्राली जिस पर अहबक फैमिली रेस्टोरेंट लिखा है 26 मार्च को मलबा लोड खड़ी थी। सुबह दो अज्ञात चोर उसे ट्रैक्टर में फंसाकर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...