ट्राली का डाला टूटने से आठ श्रद्धालु घायल, तीन रेफर
फतेहपुर, अगस्त 4 -- हथगाम, संवाददाता। कौशांबी के कड़ा धाम स्थित शीतला देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली हादसे का शिकार हो गई। थाना क्षेत्र में सड़क पर गड्ढे के कारण ट्राली का डाला टूट गया जिससे आठ श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास सोमवार रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर का पहिया अचानक सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया जिससे ट्राली अनियंत्रित होकर झटके से हिली और उसका डाला टूट गया। ढाले पर बैठे श्रद्धालु नीचे गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Ghumla News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हादसे में सुमित्रा, सोनू, विनय, विजय, राजा, शर्मिला, नीतू और संगीता घायल हो गए। सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.