बिजनौर, अगस्त 8 -- हरिद्वार से संभल जा रहे कांवड़ियों की ट्राली का टायर फट जाने से दो कांवड़िये ट्राली के नीचे आकर घायल हो गए, जिनमें एक की हालत चिंताजनक और गंभीर बनी हुई है। दोनों कांवड़ियों को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र स्योहारा से प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कांवड़ में अधिक भार होने के कारण भोले की हालत बिगड़ी, पुलिस ने दिलाया उपचारघटना का विवरण हरिद्वार से गंगाजल लेकर लगभग 20 कांवड़ियों का जत्था संभल की दिशा में जा रहा था। ग्राम चंचलपुर के पास स्थित रवि पेट्रोल पंप के सामने कांवड़िए अपनी ट्राली को रोड की साइड में लगाकर दोपहर का भोजन ट्रॉली के साइड में बैठकर खा रहे थे। इसी बीच ट्रॉली का बाई साइड का टायर तेजी से फट गया और ट्राली के नीचे बैठे हुए कांवड़िये सोनू 16 वर्ष पुत्र सुनील कुमार,...