ट्राली का कुंडा टूटने से चार कांवड़िये चोटिल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- रजागंज। नेशनल हाईवे-730 पर थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम निपनिया के निकट सोमवार सुबह करीब 10 बजे गोला शिव मंदिर से जलाभिषेक कर घर लौट रहे कांवड़ियों की साउंड सिस्टम लगी ट्राली का कुंडा टूट गया। हादसे में ट्राली पर सवार चार कांवड़िये चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे सिपाही अरविंद कुमार फौजी ने घायल कांवड़ियों को केशवापुर अस्थायी चौकी पहुंचाया जहां मरहम पट्टी कराई गई। घायल रंजीत कुमार (15) के सिर में चोट लगी जबकि अमरेंद्र (21) के पैर में चोट आई। दो अन्य कांवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं। साथी कांवड़िये बृजलाल ने बताया कि सभी लोग गोला शिव मंदिर में जलाभिषेक कर सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव महमदपुर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पांचालघाट से गंगाजल भरकर निकले शिव भक्त इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.