बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर पचवस गांव स्थित जनता धर्मकांटा के सामने गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बोल्डर लदे ट्राला के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही तेज रफ्तार कार उसमें जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि कार का एयरबैग खुल जाने से चालक मुहम्मद एहसान और उनके भाई मुहम्मद फतेह खान, निवासी बेतियाहाता (गोरखपुर), बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे बस्ती-अयोध्या लेन पर बोल्डर लदा ट्राला बस्ती से विक्रमजोत के बीडी तटबंध की ओर जा रहा था। पचवस गांव के पास जनता धर्मकांटा पर तौल कराने के लिए ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही कार उससे टकरा गई। सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.