अयोध्या, दिसम्बर 13 -- अयोध्या संवाददाता। लखनऊ हाईवे पर शनिवार की सुबह एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। ट्राला ट्रक में टक्कर के कारण रोडवेज बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कैंट थाना क्षेत्र के सलारपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में रोडवेज बस के परिचालक समेत चार यात्री घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि कानपुर के फजलगंज डिपो की एक रोडवेज बस कानपुर से गोरखपुर जा रही थी। शनिवार की भोर लगभग साढ़े चार बजे कैंट थाना क्षेत्र के सलारपुर के पास फजलगंज डिपो की अपने आगे चल रही ट्राला ट्रक में टकरा गई। हादसा हाइवे पर अचानक ट्राला ट्रक के चालक की ओर से ब्रेक लगाए जाने के कारण हुआ। माजरा देख रोडवेज के चालक ने बचाव की कोशिश की तो बस का बायां हिस्सा ट्राला ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया और बस के बाएं तरफ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.