कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- सैनी के अजुहा मंडी समिति के सामने अजुहा स्थित नवीन मंडी समिति के सामने ट्राला में पीछे से डीसीएम भिड़ गई। हादसे में डीसीएम के चालक को चोटें आई हैं। बिहार का गंगा प्रसाद पुत्र योगेंद्र यादव डीसीएम चालक है। वह शुक्रवार को डीसीएम लेकर दिल्ली वे वाराणसी जा रहा था। दोपहर को वह अजुहा मंडी के सामने जैसे ही पहुंचा। एक चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्राला से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। किसी तरह उसको बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- शीरा लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...