ट्राला फंसने से नवीन पुल पर लगा भीषण जाम
उन्नाव, मई 26 -- शुक्लागंज, संवाददाता। नवीन पुल पर रविवार देर रात एक ट्राला फंस जाने से भीषण जाम लग गया। जाम के कारण पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे उन्नाव की ओर से कानपुर जा रहा एक ट्राला बालूघाट मोड़ के पास संकरे रास्ते में फंस गया। ट्राला फंसने के कारण दोनों ओर से वाहनों का आवागमन बंद हो गया और धीरे-धीरे जाम बढ़ता चला गया। कुछ ही देर में नवीन पुल पर लंबी लाइनें लग गईं। रात के समय मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी न होने से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- दोमुहान पुल पर भारी वाहनों की रोक से अंबा बाजार में बढ़ी परेशानी इस दौरान वाहन चालक जाम में फंसे रहे। बाद में किसी तरह ट्राला को निकालकर कानपुर की ओर रवाना किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.