बरेली, अप्रैल 9 -- मीरगंज। कपूरपुर गांव के अस्पताल के पास ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर बैठी महिला रोड पर गिर गई। ट्राला का जुट्टा महिला के ऊपर से उतरने उसकी मौत हो गई। बदायूं की बिसौली तहसील के गांव बिजौरी निवासी रामवती पत्नी राजाराम बुधवार को मीरगंज के गांव समसपुर में अपनी बीमार भाभी को देखने देशराज के साथ जा रही थीं। शाम छह बजे कपूरपुर गांव के आयुर्वेदिक अस्पताल के पास आकाश की बाइक को सामने से ट्राला ने साइड से टक्कर मार दी। रामवती सड़क पर गिर गई। ट्राला का पिछला पहिया उनके सर से उतर गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। मायके वाले मौके पर पहुंच गए। वे रामवती को सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने 70 वर्षीय रामवती को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...