ट्राला की टक्कर से पलटे ट्रक के चालक की मौत
बदायूं, मई 3 -- बदायूं दातागंज मार्ग पर मूसाझाग बाजार के समीप ट्रैक्टर ट्राला व ट्रक में आमने-सामने टक्कर में घायल ट्रक चालक की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद सरसों की बोरी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। ट्रक में लगे सरसों के बोरे सड़क पर बिखर गए। जिसके चलते बदायूं दातागंज मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा था। बरेली जिले के थाना भमोरा क्षेत्र के भमोरा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय रमेश यादव पुत्र सत्यपाल यादव सखानू गांव से ट्रक में सरसों भरकर बहराइच जा रहे थे। बीती रात 11 बजे.के आसपास बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के मूसाझाग बाजार के पास गेहूं से भरा ट्रैक्टर ट्राला आमने सामने से ट्रक टकरा गया। यह भी पढ़ें- ट्राला की टक्कर में पलटे ट्रक के चालक की मौत हादसे के बाद सरसों के बोरों से लदा ट्रक खंती में जाकर पलट गया। हादसे में ट्रल चालक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.