गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। बुढ़ेडा चौक के पास बुधवार रात तेज रफ्तार ट्राला ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में घायल चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान झज्जर जिले के सिलानी गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। सुनील के भाई अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में ड्राइवर है, जबकि सुनील ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे सुनील अपना ऑटो लेकर सिलानी गांव की तरफ जा रहे थे। अनिल भी अपनी गाड़ी लेकर सुनील के पीछे ही चल रहे थे। जैसे ही सुनील का ऑटो बुढ़ेडा चौक के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्राला ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.