हरदोई, मार्च 25 -- हरदोई। यूपीसीए ट्रायल मैच के अंतर्गत हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराए गए अंडर 19 मैच सीएसएन पीजी कॉलेज में खेले गए। इसमें चार टीमें बनाई गई। इनका आपस में मैच कराया गया। जिसमें हरदोई येलो व हरदोई ग्रीन के खिलाड़ियों ने खेल दिखाया। हरदोई ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने निर्धारित 40 ओवरों में 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई ग्रीन टीम 123 रनों पर ढेर हो गई। हरदोई ब्लू की टीम ने मैच 86 रनों से जीत लिया। मैच के दौरान हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने खिलाडि़यों की हौसलाफजाई की। निर्णायक की भूमिका अक्षय द्विवेदी व मोहम्मद इस्माइल ने निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.