कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के तहत अंडर-19 खिलाड़ियों का ट्रायल मैच गुरुवार को सप्रू मैदान में खेला गया। इसमें टीम ए और टीम बी के बीच मैच खेला गया। मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। बल्लेबाजी में आशुतोष पाण्डे, शुभम यादव, शौर्य शिव शंकर और आर्यन साहू ने आकर्षक पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, गेंदबाजी में कार्तिकेय मिश्रा, शौर्यदीप पाण्डे, आयुष शुक्ला और सुधीर कुमार ने प्रभावी गेंदबाजी कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.