मैनपुरी, मार्च 16 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बालक अंडर-16 का ट्रायल मैच सोमवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया। इसमें एमसीए रेड ने एमसीए ब्लू को 73 रनों से पराजित कर मैच जीत लिया। । एमसीए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। एमसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। बल्लेबाज हर्ष ने नाबाद 61 और बादल ने 47 रन बनाए। ब्लू के प्रज्ञान और श्रेष्ठ ने 2-2 विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए ब्लू की पूरी टीम 19.3 ओवर में 91 रन ही बना सकी। राहुल ने नाबाद 27, पुनीत ने 21 और कार्तिक ने 20 रन बनाए। ब्लू के अर्जुन ने 3 और हर्ष ने 2 विकेट लिए। इससे पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया के कोच अनुराग श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.