बागेश्वर, जुलाई 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए नगर पालिका स्तर पर चयन ट्रायल बुधवार को डिग्री कॉलेज खेल मैदान में आयोजित किया गया। ट्रायल में नगर क्षेत्र के 20 विद्यालयों के 255 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित ट्रायल में 600 मीटर दौड़, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, ब्रॉड जंप और वर्टिकल जंप जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का परीक्षण किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी किरण नेगी ने बताया कि नगर पालिका स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक आयु वर्ग में बालक और बालिका वर्ग से पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन कि...