ट्रायल में महिला क्रिकेटर्स ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर, जून 12 -- कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में चल रही सीनियर महिला क्रिकेटरों का ट्रायल शुक्रवार को संपन्न हुआ। दो दिवसीय ट्रायल के दूसरे दिन पूर्वी और सेंट्रल उप्र के कानपुर, लखनऊ, सुलतानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, बाराबंकी, फैजाबाद की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल से टीम का सफर तय करने के लिए प्रदेश की महिला क्रिकेटरों के बीच खुद को साबित करने की होड़ नजर आई। नेट्स पर उन्होंने अपनी सौ फीसदी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के पहले दिन पश्चिमी उप्र की 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। महिला चयन समिति की प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा, श्वेता ने नेट्स पर प्रदर्शन परखने से पहले फिटनेस टेस्ट लिया। फिटनेस की बाधा पार करने वाली महिला क्रिकेटरों ने नेट्स पर प्रदर्शन किया, जहां बल्लेबाजों ने शॉट चयन और स्किल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.