बेगुसराय, जून 13 -- बीहट, निज संवाददाता। हर्ल ग्राउंड में शुक्रवार की शाम लिये गये ट्रायल में बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन जिला नेटबॉल टीम में किया गया। जिला नेटबॉल टीम के खिलाड़ी पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्ल्पेक्स कंकड़बाग पटना में 15-16 जून को होने वाले प्रथम बिहार फास्ट फाइव सीनियर नेटबॉल स्टेट चैम्पियनशिप में अपने जौहर को दिखलाएंगे। ट्रायल में जिले के 48 महिला-पुरूष नेटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष राजेश कुमार टूना, सचिव अशोक कुमार सिंह, लालबाबू की चयन समिति ने बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर 10 सदस्यीय जिला महिला तथा पुरूष नेटबॉल टीम का गठन किया। यह भी पढ़ें- ट्रायल में अच्छे खेल प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का चयन पुरूष टीम में रोहित आनंद, विकास कुमार, पीयूष, अनुराग, अभिनव, आदर्श, सोनू, सावन,...