ट्रायल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के तहत सोमवार को अंडर-16 वर्ग का ट्रायल मैच किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेला गया। टीम 'ए' और टीम 'बी' के बीच हुए इस चयन ट्रायल मुकाबले में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। बल्लेबाजी में देवांश गुप्ता, सैयद अर्श अब्बास और राजवीर मल्होत्रा ने शानदार पारियां खेलीं। गेंदबाजी में नयन मल्होत्रा और अजीमुल हक ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर मजबूत दावेदारी की। ट्रायल मैच के दौरान खिलाड़ियों में चयन के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा साफ देखने को मिला। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से परखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.