चंदौली, मार्च 25 -- पीडीडीयूनगर। जंक्शन से बुधवार की सुबह 11 बजे के लगभग 180 किमी स्पीड का जायजा लेने महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह सहित कई अधिकारी ट्रायल ट्रेन से रवाना हुए। इस दौरान महाप्रबंधक धनबाद मंडल के प्रधानखांटा तक रेल पटरी एवं परिचालन का जानकारी लेंगे। रेल प्रशासन पीडीडीयू हावड़ा रेल खंड पर सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के चलाने की कवायद में जुटा है। इसी क्रम में पीडीडीयू से प्रधान खांटा तक 180 किया स्पीड का ट्रायल बुधवार को किया गया। इस क्रम में पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार से ट्रायल ट्रेन में ईसीआर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, डीआरएम उदय सिंह मीना सहित आलाधिकारी सवार होकर 11 बजे रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में 180 स्पीड पर चलने वाली ट्रायल ट्रेन के परिचालन को परखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.