ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू
नई दिल्ली, मई 15 -- उन्नाव कस्टोडियल डेथ मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार से सुनवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत कई आरोपियों को दोषी ठहराया गया था और सेंगर इस मामले में दस साल की सजा काट रहे हैं। यह मामला उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की कथित हिरासत में प्रताड़ना से मौत से जुड़ा है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने शुक्रवार को जयदीप सिंह सेंगर की ओर से पेश दलीलें सुनीं और आगे की बहस के लिए मामले को 18 मई के लिए सूचीबद्ध किया है। यह भी पढ़ें- सेंगर की सजा निलंबित करने वाला हाईकोर्ट का फैसला रद्द सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ तय किए गए आरोप दोषपूर्ण थे। दलील दी गई कि आरोप लखनऊ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.