बरेली, दिसम्बर 26 -- बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय पुरुष/महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक से तीन जनवरी तक होगी। प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। शनिवार को चारों जिलों से चुने गए खिलाड़ियों के बीच ट्रायल के बाद मंडलीय टीम चुनी जाएगी। जिला स्तरीय ट्रायल में बालक वर्ग में शेखर सागर, अमन सागर, ओजस सक्सेना, अनुराग सिंह, दिपांशु गुप्ता का चयन हुआ। इसी तरह बालिका वर्ग में दिव्यांशी, अराध्या जायसवाल, अक्षिता, प्रगति, अन्नया का चयन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.