ट्रायल के आधार पर मंडलीय जूनियर बालिका हॉकी टीम का चयन
मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- मुरादाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को जूनियर बालिका हॉकी का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया। ट्रायल के आधार पर मुरादाबाद मंडल की 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। चयनित टीम चार से नौ अक्टूबर तक मऊ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। चयनित टीम में बिजनौर की दिव्या, विधि चौहान, प्रतिभा, जिया, माहिन परवीन और परी चंद्रा को शामिल किया गया है। रामपुर से कशिश, रोशनी, माही और निविता का चयन हुआ। वहीं मुरादाबाद से वैष्णवी, प्रांची, तरुणा, उपासना, करीना और मानवी ने टीम में जगह बनाई। टीम का चयन जिला हॉकी संघ मुरादाबाद के सचिव मो. इकबाल और जिला खेल कार्यालय बिजनौर की हॉकी प्रशिक्षिका चित्रा चौहान ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.