ट्रायल के आधार पर एथलेटिक्स टीम का चयन
मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- मुरादाबाद। इटावा में सात और आठ अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। जिसके लिए मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम में विहान, नमन, साहिल, अभिषेक, मोहित, कपिल, हिमांशु कुमार, विराट सिंह, यश कुमार, आयुष शर्मा, बॉबी, रोहित, अक्षित, देवदत्त नेगी, अभय प्रताप सिंह और राजपाल को शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.