फिरोजाबाद, मार्च 17 -- सरकारी ट्रामा सेंटर में सोमवार देरशाम मरीज को वार्ड में रेफर करने को लेकर तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ के बीच काफी हंगामा खड़ा हो गया। इमरजेंसी में हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार देर शाम ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मरीज को वार्ड में रेफर करने को लेकर तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। तीमारदारों का आरोप था कि मरीज को वार्ड में भर्ती कराने के लिए उन्हें काफी देर तक परेशान किया जा रहा है। उनकी अस्पताल स्टाफ से कहासुनी हो गई। वहीं अस्पताल स्टाफ का कहना है कि मरीज के तीमारदारों ने स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया और इमरजेंसी में हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। तीमारदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.