ट्रामा सेंटर व आयुक्त कार्यालय में लगाए गए वॉटर कूलर
बांदा, जून 11 -- बांदा। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीज व तीमारदारों को अब हर समय वाटर कूलर का शीतल जल मिलेगा। गुरुवार को नगर पालिका की ओर से ट्रामासेंटर के सामने और मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में वाटर कूलर लगाए गए। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने खुद वाटर कूलर का शुभारंभ किया। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने जिला अस्पताल व आयुक्त कार्यालय परिसर की पड़ताल करते हुए पेयजल को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। ट्रामा सेंटर के बाहर लगा वाटर कूलर बंद होने से मरीजों व तीमारदारों को पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा था। खबर का असर यह हुआ कि नगर पालिका के अधिकारियों ने दोनों जगह नए वाटर कूलर लगा दिए। चेयरमैन मालती गुप्ता बासू व मंडलायुक्त अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दोनों वाटर कूलरों का शुभारंभ किया। बताया कि जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.