फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- ट्रामा सेंटर में रविवार सुबह अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दो घंटे बाद इन्वर्टर और जनरेटर ने भी काम करना बंद कर दिया। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ट्रामा सेंटर की पर्चा खिड़की से लेकर गैलरी और वार्डों में अंधेरा छा गया। चिकित्सक और स्टाफ बाहर निकल आया। कूलर और पंखा नहीं चलने के कारण मरीज और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह लगभग 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद एक घंटे तक इन्वर्टर और जनरेटर चलता रहा, लेकिन लोड अधिक होने के कारण वह भी जवाब दे गए। ट्रामा सेंटर के गेट से लेकर गैलरी, पर्चा खिड़की और वार्डों में अंधेरा छा गया। बिजली नहीं होने से कई आवश्यक व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो गईं। गर्मी के कारण चिकित्सक और फार्मासिस्ट भी कुछ समय के लिए बाहर टिनशेड में निकल आए। गर्मी और उमस से ...