रुडकी, फरवरी 27 -- जेएम दीपक रामचंद्र शेट ने शुक्रवार को ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने उन्हें अस्पताल में मिल रही वर्तमान सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि अभी यहां नौ बेड की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाकर अब 14 किया जाएगा। हाल ही में ट्रामा सेंटर भवन का कायाकल्प कार्य सीएसआर फंड के माध्यम से कराया गया है। इसके तहत भवन में रंगाई-पुताई, टाइल्स लगाने और आधारभूत सुविधाओं के सुधार का कार्य किया गया। निरीक्षण के दौरान जेएम ने भवन में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से शौचालयों के पास मैट लगाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को असुविधा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.