उरई, फरवरी 12 -- उरई। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बुधवार आधी रात के बाद इलाज के लिए मरीज के साथ आए युवक ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ अभद्रता करते हुए सुरक्षा गार्ड के साथ हाथापाई कर दी। इमरजेंसी में लड़ाई झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में गुरुवार की रात्रि डॉक्टर रामजीत तिवारी की नाइट ड्यूटी थी। रात 1:30 बजे मरीज के साथ एक युवक जो नशे की हालत में बताया जा रहा है वह डॉक्टर से उलझ गया और उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथ पकड़ लिया। मौके पर उपस्थित फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और कर्मचारी ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी युवक ने अभद्रता की। शोर सुनकर पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने जब हंगामा कर रहे युवक को शांत करना चाहा तो उसने सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। इमरजेंसी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.