फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज तो दूर मूलभूत सुविधाएं भी ढंग से उपलब्ध नहीं हैं। जिला अस्पताल के साथ-साथ ट्रामा सेंटर के भी शौचालय बदहाल हैं। ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी से लेकर जनरल वार्ड तक मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जहां शौचालय मौजूद है वहां पर गंदगी भरी पड़ी है या फिर अस्पताल का सामान भरा पड़ा है। ट्रामा सेंटर के कर्मचारियों के मुताबिक इमरजेंसी का शौचालय चोक पड़ा है। इसके अलावा कई में इतनी गन्दगी है कि आम आदमी उसमें जा ही न सके। जिला अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर की पहली मंजिल में डिजिटल एक्सरे होता है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे यहां आधा सैकड़ा से अधिक लोग एक्सरे कराने के लिए खड़े थे। इस मंजिल में पड़ताल की गई तो यहां एक भी शौचालय नहीं है। जिससे यहां आने वाले मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.