ट्रामा सेंटर में एक्स-रे की मशीन खराब, मरीज परेशान
प्रयागराज, अप्रैल 23 -- एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है। मजबूरी में तीमारदार तेज धूप में स्ट्रेचर पर मरीज को लेकर पीएमएसएसवाई बिल्डिंग ले जाते हैं। सेंटर में एक्स-रे मशीन बंद होने के कारण दुर्घटना में घायल मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वहीं, आर्थो वार्ड में पहले से भर्ती मरीजों को एक्स-से जांच के लिए स्ट्रेचर पर पीएमएसएवाई बिल्डिंग ले जाना पड़ता है। लेकिन ट्रामा सेंटर में लिफ्ट की खराबी के चलते जांच के लिए मरीजों का सीढ़ी के सहारे उतारा जाता है। करछना के मरीज आदर्श सोनकर ने बताया कि ट्रामा सेंटर से पीएमएसएवाई बिल्डिंग में एक्स-रे के लिए गया लेकिन वहां भी एक्स-रे नहीं हो सका। इसलिए निजी पैथोलॉजी से एक्स-रे कराना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.