कौशाम्बी, फरवरी 13 -- हाइवे स्थित नरसिंहपुर कछुवा ट्रामा सेंटर में एक्सरे मशीन नहीं है। हाइवे पर होने वाले हादसों में घायलों के ट्रामा सेंटर पहुंचने पर उन्हें सीधे रेफर किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि इसके लिए कई बार डिमांड भेजी जा चुकी है, लेकिन कड़ा व सिराथू सीएचसी में एक्सरे होने की वजह से मशीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नरसिंहपुर कछुवा स्थित ट्रामा सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य यही था कि हाइवे पर होने वाले हादसे में घायलों को तत्काल इलाज मिले। हादसे में अधिकतर लोगों के हाथ-पैर टूट जाते हैं। ट्रामा सेंटर के निर्माण में सरकार ने दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए। अन्य सुविधाएं दी गई हैं, लेकिन इस अस्पताल में एक्सरे-मशीन नहीं है, जबकि कक्ष बना हुआ है। एक्सरे मशीन न होने की वजह से घायलों को सीधे रेफर कर दिया जाता है। विभाग का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.