ट्रामा सेंटर में उपचार नहीं मिलने पर तीमारदार ने काटा हंगामा
फिरोजाबाद, मई 10 -- सरकारी ट्रॉमा सेंटर में शनिवार देर रात मरीज को उपचार नहीं मिलने पर तीमारदार ने जमकर हंगामा किया। जिससे अन्य मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। हंगामा होता देखकर चिकित्सक और कर्मचारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा समझाकर युवक को शांत कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने युवक पर नशे में होने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार देर रात राहुल कश्यप नामक युवक अपने साथ एक मरीज को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा था। काफी देर तक उपचार शुरू नहीं होने पर युवक और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इसी बात को लेकर चिकित्सक और युवक के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.