ट्राफिक ई-चालान भरने के लिए ऑफिस जाने का झंझट खत्म, घर बैठे पेमेंट का डेट फाइनल
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जारी होने वाले ई-चालान के भुगतान की प्रक्रिया सरल एवं सुविधाजनक बनाई जा रही है। अब वाहन मालिक गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, इंटरनेट बैंकिंग सहित अपनी पसंद के डिजिटल पेमेंट एप के माध्यम से ट्रैफिक चालान की राशि जमा कर सकेंगे। परिवहन विभाग इसकी तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। इसके लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। नई व्यवस्था 16 नवंबर से शुरू करने की तैयारी है। परिवहन विभाग में गुरुवार को बीबीपीएस प्लेटफॉर्म को प्रयोग करके दिखाया गया। इस दौरान निर्धारित समय सीमा के अंदर लाइव करने तथा डिजिटल भुगतान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस प्लेटफॉर्म को परिवहन विभाग की डिजिटल भुगता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.