रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। विकास भारती विशुनपुर की ओर से गांव कोटा (जिला खुंटी) में संचालित-ट्राईबल स्टडी सेंटर, के छात्र-छात्राओं ने नवोदय स्कूल में नामांकन के लिए आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। सफल विद्यार्थियों में रुद्र मुंडा, निशा कुमारी, प्रतिमा कुमारी और अमन मुंडा शामिल हैं। सफल विद्यार्थियों के बीच प्रो राम नारायण भगत ने ट्रंक, कॉपी, पेन, ज्योमेट्री बॉक्स, स्केच पेन, चादर व अन्य जरूरत के सामान आदि का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विकास भारती विशुनपुर पिछले 42 वर्षों से पद्मश्री अशोक भगत के नेतृत्व में आदिवासी समुदायों के बीच निरंतर कार्य कर रही है, जिसका जीवंत उदाहरण कोटा गांव में संचालित ट्राईबल स्टडी सेंटर है। उन्होंने ट्राईबल स्टडी सेंटर के शिक्षक गौर मोहन सिंह...