ट्राइसाइकिल सवार दादा की मौत, पोता हुआ जख्मी
मधेपुरा, जून 28 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर उदा हाईस्कूल के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से ट्राइसाइकिल पर सवार दादा की मौत हो गयी। जबकि पांच वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान उदा वार्ड दो निवासी रवीन्द्र महतो (55) के रूप में हुई है। घायल बच्चा राजनिवास कुमार (5) बताया गया है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक रवीन्द्र महतो का शव पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कार की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी बताया गया कि दिव्यांग रवीन्द्र महतो अपनी ट्राइसाइकिल से पोते को साथ लेकर उदा बाजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.