महाराजगंज, मार्च 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। धनेवा स्थित छत्रपति शाहू जी महराजगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को जूनियर बालक वर्ग में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ के सचिव रामनक्षत्र गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में कुल 6 टीम 96 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच परतावल एफसी और बगीचा एफसी के बीच खेला गया। जिसमें परतावल एफसी की टीम 1-0 से विजयी रहा। दृसरा क्वाटर फाइनल मैच टाइगर फालकोन एफसी और टाईगर एफसी के बीच खेला गया। जिसमें टाईगर एफसी की टीम 2-0 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज और परतावल एफसी के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.