मुंगेर, मार्च 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब नौवागढी एवं सामाजिक मंच मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में आयोजित हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एनएफसी, गनगनियां ने रामपुर यूनाइटेड क्लब, जमालपुर को ट्राइब्रेकर में 4-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पहले हाफ में रामपुर यूनाइटेड की बढ़त: मैच की शुरुआत से ही रामपुर यूनाइटेड क्लब, जमालपुर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम के जर्सी नंबर- 11 निलेश कुमार ने 4:31 मिनट और 4:37 मिनट पर लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती बढ़त के बाद भी मुकाबला पूरी तरह एकतरफा नहीं रहा और एनएफसी, गनगनियां ने लगातार दबाव बनाए र...