गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- गाजियाबाद, संवाददाता। ट्राइडेंट क्रिकेट स्टेडियम पर मंगलवार को ट्राइडेंट 3.0 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। टूर्नामेंट का पहला मैच ट्राइडेंट अकादमी और डीएस अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें ट्राइडेंट अकादमी ने 33 रन से जीत हासिल की। डीएस अकादमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ट्राइडेंट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में छह विकेट खोकर 160 रन बनाए। नैतिक त्यागी ने 78 और आर्यन मित्तल ने 27 रन बनाए। विरोधी टीम से यशस्वी और तन्मय ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएस अकादमी 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना पाई। टीम से हर्षित यादव ने 45 और समर्थ त्यागी ने 19 रन का योगदान दिया। ट्राइडेंट अकादमी से गेंदबाजी में कबीर शर्मा और तनवीर सिंह ने दो-दो विकेट लिए। नैतिक त्यागी मैन ऑफ द मैच बने।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.