गाज़ियाबाद, मई 3 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भीषण गर्मी के बीच ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पेयजल संकट बढ़ गया है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, राजेंद्र नगर, कौशांबी और ज्ञान खंड-2 में रविवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। इससे कारण लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीद गुजारा करना पड़ा। सुबह निर्धारित समय पर पानी नहीं आने से करीब 30 हजार से अधिक लोग पेयजल के लिए तरसे। गर्मी शुरू होते ही ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पेयजल की समस्या बढ़ गई है। बिजली नहीं होने के कारण रविवार को चार इलाकों में सुबह के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी हिमांशु ने बताया कि रविवार को सुबह करीब चार बजे से ही बिजली नहीं थी। इस कारण सुबह के समय पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे बाजार से बोतल बंद पानी खरीद काम चलाना पड़ा।वहीं, राजेंद्र नगर निवासी त्रिलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.