पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पीलीभीत। पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र में वाहन की टक्कर से तेंदुआ की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में ले लिया। लगभग दो महीने से ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में तेंदुआ और बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। दो दिन पहले चंदनगर गांव में विजय के घर से तेंदुआ एक बकरी को उठा ले गया था। शुक्रवार रात नेहरू नगर गांव से भुरजनिया जाने वाले रोड पर एक मादा तेंदुआ का शव पड़ा देखा गया। जानकारी लगते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। यह भी पढ़ें- मुख्य मार्ग पर घूमता दिखाई दिया तेंदुआ, वीडियो वायरल ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। शव के पास में ही खून पड़ा हुआ था। तेंदुआ की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.