आगरा, फरवरी 23 -- यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने ट्रांस यमुना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों के किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया और लावारिस सामान को प्रवर्तन दल ने जब्त कर लिया। कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने ट्रांस यमुना रोड पर दुकानों के बाहर रखे गए सामान, ठेले, काउंटर टिनशेड और अन्य अवैध कब्जों को हटवाया। कई स्थानों पर दुकानदारों ने सड़क और फुटपाथ पर सामान फैलाकर अतिक्रमण किया था, जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी। अभियान के दौरान टीम ने सड़क पर पड़े लावारिस सामान को जब्त कर नगर निगम के वाहन में लाद लिया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम प्रशासन की सख्ती के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.