सोनभद्र, अगस्त 7 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटेटिव बिडिंग (टीबीसीबी) के नाम पर ट्रांसमिशन सेक्टर को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग मुख्य मंत्री से की है। ट्रांसमिशन की सभी नई परियोजनाएं, नए सब-स्टेशन, ट्रांसमिशन लाइनें एवं संबंधित कार्य उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन को देनी की मांग कर रही संघर्ष समिति ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि टी बी सी बी के नाम पर ट्रांसमिशन सेक्टर का निजीकरण वस्तुतः बिजली व्यवस्था के एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक हिस्से का बैकडोर निजीकरण है जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिजली उत्पादन और वितरण के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी ट्रांसमिशन नेटवर्क है। इस नेटवर्क पर निजी कंपनियों का बढ़ता प्रभाव भविष्य में प्रदेश क...