लखनऊ, अप्रैल 7 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में छंटनी की तैयारी किए जाने का आरोप लगाया है। संगठन के मुताबिक ट्रांसमिशन में व्यापक रीस्ट्रक्चरिंग लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसमें नियमित और संविदा कर्मचारियों की छंटनी होगी।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने हाल ही में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ट्रांसमिशन क्षेत्र में रिस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की है। पहले चरण में सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े लगभग 150 पद समाप्त करने का ऐलान है। ट्रांसमिशन व्यवस्था में कई मंडलों व खंडों के विलय (मर्जर) का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गोरखपुर और प्रयागराज मंडलों को मिला कर एक वाराणसी मंडल, मुरादाबाद और ग्रेटर नोएडा मंडलों को मिला कर एक मेरठ मंडल बनाया जाएगा।इ...