ट्रांसफॉर्मर व जर्जर तार बदलने की मांग
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- पानापुर। पानापुर चौक पर दुकानों व घरों में एक महीने से बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान हैं। इसको लेकर पंसस गुड्डू पासवान के नेतृत्व में रविवार को पानापुर चौक पर व्यवसायियों और ग्रामीणों की बैठक हुई। इस दौरान 200 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने , वार्डों में जर्जर तार को एक सप्ताह के अंदर बदलने की मांग की गई। जिला पार्षद डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में पूर्व जिला पार्षद कंचन सहनी, महेश कुमार, प्रमोद कुमार, मुन्ना प्रसाद, रामू निषाद, विजय मुस्कान, राहुल मालाकार, अवध किशोर दुबे, सुरेश भगत, राहुल दास, विवेक कुशवाहा आदि थे। यह भी पढ़ें- 6 महीने से अंधेरे में हरनी गांव का रतली टोला, बिजली विभाग के एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.