ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए लिखा पत्र
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मीनापुर। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 32 में चार ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिला पार्षद डॉ. ओमप्रकाश कुमार ने बनघारा सबस्टेशन के कनीय अभियंता अरुण कुमार अमर को पत्र लिखकर पैगंबरपुर के वार्ड 13, घोसौत के वार्ड 1 और हरशेर पंचायत के वार्ड संख्या 16 व 17 में ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है। कनीय अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले हरशेर की मुखिया संगीता कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर महादलित टोला के 45 परिवार की समस्या से बिजली विभाग को अवगत करा चुकी हैं। यह भी पढ़ें- बांका: लो वोल्टेज व जर्जर तार से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.