रांची, अप्रैल 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिल्ली विधायक अमित महतो की अनुशंसा पर प्रखंड के जोन्हा पंचायत अंतर्गत जिदु के हन्दरु टोली में 25 केवीए क्षमता का नया बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिसका उद्घाटन सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिझुवा मुंडा, जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा और समाजसेवी हरदयाल मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुराने ट्रांसफॉर्मर के खराब होने से वे पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और अंधेरे की समस्या से जूझ रहे थे। इसकी जानकारी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष को दी गई थी, जिसके बाद विधायक की पहल पर नया ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत कराया गया। यह क्षेत्र हाथी प्रभावित इलाका भी है, जिससे बिजली की समस्या और गंभीर हो गई थी। नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मौके पर विरेन्द्र मुंडा, महेश मुंडा, सुरेन्द्र उर्फ ल...