चंदौली, अप्रैल 23 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बिलारीडीह स्थित बिजली उपकेंद्र के नियामताबाद दलित बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार को लगने के कुछ ही घंटे बाद ही जल गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सौ घरों से अधिक की आपूर्ति मात्र 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से की जा रही है, जबकि इसकी क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जो ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है एक सप्ताह भी नहीं चल रहा है। चार दिन पहले लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसके बाद बुधवार को लगा ट्रांसफॉर्मर कुछ घंटे में ही जल गया। कहा कि विभाग जब स्मार्ट मीटर लगा सकता है तो ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि क्यों नहीं कर रहा है। इस सम्बन्ध में अवर अभियंता शमशान अहमद ने कहा कि 25 केवीए का कल ट्रांसफॉर्मर लगा और जल गया। कल फिर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.