गंगापार, अप्रैल 29 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत द्वितीय से आपूर्ति करने वाले ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी हो गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। उप खंड अधिकारी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।मऊआइमा टाउन द्वितीय सुल्तानपुर स्थित 250 केवीए के चलते ट्रांसफॉर्मर में से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन सौ लीटर तेल चोरी कर लिया। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बिजली कर्मी प्रमोद और पुरूषोत्तम मौके पर गए तो ट्रांसफॉर्मर के आसपास तेल गिरा था। देखने पर मालूम हुआ कि तेल चोरी होने से उक्त क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सूचना पर उप खंड अधिकारी बहादुर सिंह ने इसकी लिखित शिकायत बुधवार को मऊआइमा थाने में देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाष रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- पावर परिवर्तक में तेल की कमी जल्द होगी पूरी

हिंदी हिन्...