बस्ती, मई 11 -- बस्ती। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से पोषित शहर के आवास विकास कॉलोनी में टीवी टॉवर के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रविवार रात में खराब हो गया। इससे 100 से ज्यादा घरों की बिजली प्रभावित है। वर्कशॉप की टीम की मदद से उसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जेई का कहना है कि फेज बदल-बदल कर आपूर्ति की जा रही है। ट्रांसफॉर्मर की जांच के बाद कर्मियों ने बताया कि इसके एक फेज वाई फेज की वाइंडिंग स्ट्रिप अंदर से कट गई है। इससे एक फेज की सप्लाई नहीं निकल रही है। जांच में पाया गया कि ट्रांसफॉर्मर में तेल का स्तर कम था, जिससे लगातार ट्रांसफॉर्मर हीट कर रहा था। ट्रांसफॉर्मर हीट करने के कारण वाइंडिंग स्ट्रिप अंदर से कट गई। इसे विभाग की घोर लापरवाही बताया जा रहा है। विभाग की ओर से साल में दो बार अनुरक्षण माह संचालित किया जाता है, जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.